यूरेनियम संवर्धन का अधिकार अमेरिका के साथ वार्ता के लिए आवश्यक : ईरान के परमाणु एजेंसी प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: नौ अप्रैल (एपी) ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरेनियम संवर्धन के तेहरान के अधिकार की रक्षा करना अमेरिका के साथ किसी भी युद्धविराम वार्ता के लिए “आवश्यक” है।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने ये टिप्पणियां दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति में तेहरान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कीं।