भुवनेश्वर: 25 फरवरी (ए)
अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में खान उप निदेशक देवव्रत मोहंती के स्वामित्व वाले एक फ्लैट से कुल चार करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। मोहंती को सतर्कता विभाग ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस थाना में केस नंबर 01 दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस ने एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी शुरू की जिनमें उनका भुवनेश्वर स्थित फ्लैट,भद्रक जिले के माथासाही में पैतृक घर,कटक स्थित उनका कार्यालय कक्ष शामिल है। छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर के पटिया के श्री विहार स्थित नेचर्स क्रेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया। यह रकम ट्रॉली बैग और अलमारियों में छुपाकर रखी गई थी। फिलहाल नकदी की गिनती जारी है ताकि सटीक रकम का पता चल सके। यह अब तक के इतिहास में ओडिशा विजिलेंस द्वारा की गई सबसे बड़ी नकद जब्ती मानी जा रही है। मोहंती के कार्यालय के ड्रॉअर और उनकी व्यक्तिगत तलाशी से भी 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है