वाशिंगटन: 19 फरवरी (ए) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बारे में जानकारी देने के लिए इजराइल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, रुबियो के 28 फरवरी को नेतन्याहू से मिलने की उम्मीद है। इन अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यात्रा योजनाओं का विवरण बुधवार को दिया, जिसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है।
