काला सागर में युद्ध पोत मोस्कोवा के डूबने से भड़का रूस, न्यूज चैनल पर किया विश्व युद्ध -3 का ऐलान

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


मास्को , 15 अप्रैल (ए)। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की नौसेना के युद्धपोत मोस्कवा के डूबने के बाद रूस के सरकारी न्यूज चैनल ने विश्व युद्ध-3 का ऐलान कर दिया है। हालांकि रूस की सरकार मोस्कोवा के डूबने का दूसरा कारण बता रही है। रूस का कहना है कि जहाज पर गोला-बारूद के विस्फोट की वजह से मोस्कवा स्थिर नहीं रह सका जिसके चलते वो डूब गया। दूसरी तरफ यूक्रेन का दावा है कि उनकी नेप्च्यून मिसाइल ने काला सागर में खड़े रूस के बड़े जंगी जहाज को नष्ट कर दिया है।
रूस के युद्धपोतक जहाज के डूबने से क्रेमलिन का मुखपत्र कहे जाने वाला Russia 1 काफी आक्रामक नजर आ रहा है। टीवी प्रेजेंटर ओल्गा स्केबेयेवा ने इस बारे में कहा कि जिस तरह से युद्धपोत को डुबोकर युद्ध को आगे बढ़ाया गया है उसे आप तीसरे विश्व युद्ध का संकेत समझ सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि तीसरा विश्व युद्ध पूरी तरह से तय है। उन्होंने आगे कहा- हम निश्चित तौर पर अब नाटो के बुनियादी ढांचे के खिलाफ लड़ रहे हैं। टीवी शो में आए एक गेस्ट ने मोस्कोवा के डूबने को रूस पर हमला बताया। बताया जा रहा है कि युद्धपोत पर आग लगने की वजह से वो समंदर में समा गया। मोस्कोवा के बारे में कहा जाता है कि वो रूस का आधुनिक युद्धपोत था जो 16 मिसाइल एक साथ ले जाने की क्षमता रखता था। जानकारों का मानना है कि मोस्कोवा के डूबने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर काफी असर पड़ेगा। इसके अलावा रूस मोस्कोवा के डूबने को अपनी प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देख रहा है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से उसे अभी तक इतना बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। माना जा रहा है कि मोस्कोवा के डूबने से रूस बौखला गया है और इसे नाटो सेना की साजिश करार दे रहा है। आने वाले समय में रूस पर कोई भी बड़ा हमला वर्ल्ड वॉर-3 की शुरूआत का कारण बन सकता है

Facebook
Twitter
Whatsapp