कोलकाता: 28 फरवरी (ए) पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
अधिसूचना में कहा गया है कि पश्चिमी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अशोक कुमार प्रसाद साइबर प्रकोष्ठ के नए एडीजी होंगे, जबकि विशाल गर्ग उनकी जगह लेंगे।
वरिष्ठ आइपीएस विशाल गर्ग को प्रसाद की जगह पश्चिमी जोन के एडीजी व आइजी की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर बंगाल रिजन के आइजी आइपीएस राजेश कुमार यादव को बांकुड़ा रेंज का आइजी बनाया गया है। राज्य पुलिस के ट्रैफिक के आइजी सुकेश जैन को उनकी जगह उत्तर बंगाल रिजन का आइजी नियुक्त किया गया है। बांकुड़ा रेंज के आइजी से रहे शीश राम झाझडिय़ा को सुकेश जैन की जगह ट्रैफिक का आइजी बनाया गया है।
डीआइजी स्तर के बदलावों में सैयद वकार रजा, सुधीर कुमार नीलकंठम और निंबालकर संतोष उत्तमराव का मुर्शिदाबाद, रायगंज और जलपाईगुड़ी रेंज में फेरबदल शामिल है।
वरिष्ठ आइपीएस सैयद वकार रजा को मुर्शिदाबाद रेंज से हटाकर जलपाईगुड़ी रेंज का डीआइजी बनाया गया है।इसी तरह सुधीर कुमार नीलकंठम को रायगंज रेंज के डीआइजी से हटाकर वकार र जा की जगह मुर्शिदाबाद रेंज का डीआइजी जबकि निंबालकर संतोष उत्तमराव को जलपाईगुड़ी रेंज के डीआइजी पद से हटाकर रायगंज रेंज का डीआइजी नियुक्त किया गया है।
आइपीएस के सबरी राज कुमार, जो अभी हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के ज्वाइंट कमिश्नर थे, को राज्य सीआइडी में डीआइजी पद पर तबादला किया गया है। आइपीएस गौरव लाल जो सीआइडी में डीआइजी पद पर थे, वह हावड़ा कमिश्नरेट में सबरी राज कुमार की जगह लेंगे।
स्टेट आम्र्ड पुलिस (सैप) की छठी बटालियन के कमांडिंग आफिसर आइपीएस प्रवीण प्रकाश को बैरकपुर में एसएसएफ बटालियन का कमांडिंग आफिसर बनाया गया है। वहीं, सैप की नौवीं बटालियन के कमांडेंट संदीप मंडल अब सैप की सातवीं बटालियन के कमांडेंट बनाए गए हैं।
