अवैध पटाखा फैक्टरी में आग, सात मजदूरों की मौत, दो फंसे

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 16 फरवरी (ए))

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार को आतिशबाजी बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी में आग लगने से सात लोगों की जलकर मौत हो गई और दो लोग अंदर फंसे रह गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।’’