शर्मनाकः14 युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

राष्ट्रीय
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp


गया,24 अगस्त (ए)। बिहार के गया से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जो शर्मनाक है। यहां के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक घर से 32 वर्षीय महिला को जबरन नदी के किनारे ले जा कर 14 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और मौका मिलते ही फरार हो गये। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात महिला के घर 2 लड़के आये उसे जबरन फल्गू नदी के किनारे ले गये और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।
इसके बाद 5 बाइक से सवार 12 लड़के वहां पहुंचे और उन्होंने ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने में करीब 14 लड़के शामिल हैं। सभी लड़के शहर और मानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं। पुलिस महिला के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। डीएसपी घूरन मंडल ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी तैयार कर ली गयी है। उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
बताया जाता है कि नदी किनारे हलचल और शोर-शराबा सुन कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मामला समझ में नहीं आया, तो नदी किनारे खड़ी एक बाइक पर बैठे लड़के से पूछताछ की और नदी में पुलिस कूद पड़ी। नदी में बह रहे पानी को क्रॉस कर जैसे ही पुलिस नदी के ऊपर बने पुल के पाये के पास पहुंची, वहां भगदड़ मच गयी। सभी लड़के जैसे-तैसे वहां से भाग गये।
पुलिस कहना है कि कुछ लड़के आनन फानन में ही वहां से भाग गये। जवानों ने उनका पीछा भी किया, पर वह अंधेरा और नदी में पानी होने की वजह से भागने में सफल रहे। छानबीन के दौरान एक किनारे सूखे स्थान पर बदहवाश हालत में महिला मिली। साथ ही चार लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल बरामद हुए। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की स्थिति गंभीर है।

Facebook
Twitter
Whatsapp