पुणे: नौ फरवरी (ए)
ग्रांट ने बताया, “सभी जांचों के बाद हम उन्हें (पवार को) एक दिन के लिए भर्ती कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और आगे का इलाज उसी के अनुसार किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्षीय नेता को दोपहर में अस्पताल लाया गया था।
उनके साथ उनकी बेटी व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी थे।
अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद पवार को व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर ले जाया गया। हालांकि पवार स्वयं ही वाहन से उतरे थे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं।