कटिहार: 16 जुलाई (ए) बिहार के कटिहार जिले में एक बाल सुधार गृह से छह लड़के भाग गये, जिनमें से तीन को बाद में प्रशासन ने खोज निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इन छह किशोरों को अलग-अलग मामलों में बाल सुधार गृह में रखा गया था।
कटिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘16 से 17 साल के छह लड़के सोमवार देर रात रात बाल सुधार गृह से भाग गए। बताया जा रहा है कि वे सुधार गृह का लोहे का गेट काटकर भागे।’
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मंगलवार को तीन लड़के मिल गए लेकिन तीन अब भी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।’’