मोतिहारी, तीन मार्च (ए) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में छह बच्चों की पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार शाम केसरिया थाना क्षेत्र के लोहड़गवा गांव में हुई।
। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम बकरी चराने निकले बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चे रोज की तरह शाम करीब चार बजे घर से घास काटने और बकरियां चराने निकले थे। इसके बाद वे नदी के किनारे खेलने पहुंचे और नहाने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान प्रिंस नाम के एक बच्चे के अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले जाने और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ मौजूद बाकी पांच बच्चे भी एक-एक कर पानी में कूद गये लेकिन नदी में बने गहरे गड्ढे और तेज धारा की वजह से वे खुद भी संतुलन खो बैठे और सभी पानी में समा गये