कोलकाता: 14 फरवरी (ए)
यह तबादले 30 और 31 जनवरी को किए गए आईपीएस के दो बड़े फेरबदल के दो सप्ताह के भीतर हुए हैं।
नई अधिसूचना के अनुसार, राजीव मिश्रा को दक्षिण बंगाल का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। अभी तक वह एडीजी और आईजीपी (आधुनिकीकरण और समन्वय) के तौर पर पदस्थ थे।
लक्ष्मी नारायण मीणा को एडीजी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के पद पर तैनात किया गया है।
आईजीपी (मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंज) मुकेश को आईजीपी (खुफिया शाखा) बनाया गया है, जबकि डीआईजी (नदिया और राणाघाट रेंज) सैयद वकार रजा को डीआईजी (मुर्शिदाबाद रेंज) के रूप में तैनात किया गया है।
कृष्णानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. अमरनाथ को जलपाईगुड़ी का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि जलपाईगुड़ी के एसपी वाई रघुवंशी को कृष्णानगर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
