सीरिया में मस्जिद में बम विस्फोट में छह लोगों की मौत, 21 घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बेरुत: 26 दिसंबर (ए)) सीरिया के होम्स शहर में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ द्वारा जारी की गई तस्वीरों में मस्जिद के कालीनों पर खून, दीवारों में छेद, टूटी खिड़कियां और आग से हुई क्षति दिखाई दे रही है। इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के वादी अल-धाहब में स्थित है।सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। अधिकारी इस हमले को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटे हैं। सीरिया के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।