जयपुर: 27 फरवरी (ए)
बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह ने कहा, “सरवड़ी गांव के पास एक बस के आगे चल रहे ट्रेलर से टकराने पर छह लोगों की मौत हो गई।”राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा सरवड़ी गांव के पास हुआ जब स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। अधिकारियों के अनुसार हादसा भीषण था और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।