Site icon Asian News Service

सैफई में एक साथ मंच पर नजर आए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव व शिवपाल यादव,पूर्व सीएम ने चाचा के छुए पैर

Spread the love

लखनऊ,20 नवम्बर (ए) । उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच मनमुटाव दूर होने का दृश्य रविवार को देखने को मिला, जब मंच पर अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए और जोर देकर कहा कि चाचा-भतीजे के बीच दूरियां कभी नहीं रहीं।.शिवपाल ने भी अपने संबोधन में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की बड़ी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।.


इटावा में अखिलेश यादव व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया लम्बे समय बाद एक मंच पर आए। रविवार को सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव के साथ मंच पर शिवपाल सिंह यादव भी बैठे थे।
लंबे अरसे के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक मंच पर साथ दिखाई दिए। डिंपल यादव को जीत दिलवाने के लिए मुलायम परिवार सैफई के एसएस मेमोरियल विद्यालय में एक जुट हुए। मंच पर रामगोपाल यादव, रामगोविंद चौधरी, तेजप्रताप यादव, आदित्य यादव भी मौजूद रहे। डिंपल यादव के पक्ष में सपा प्रसपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे। सैफई के एसएस मेमोरियल कॉलेज में अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव एक मंच पर आए। उनके साथ रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
मंच पर आते ही सबसे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद शिवपाल यादव ने मंच पर बोलना शुरू किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि एक होकर भाजपा को हराया जा सकता है। ये झूठ बोलने वाली सरकार है। हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। इस बार भाजपा का रिकॉर्ड मतों से भाजपा को हराना है। मैनपुरी में बहू डिंपल यादव का जिताना है।
मंच से शिवपाल यादव ने कहा कि वो कहते थे कि एक हो जाओ। अब हम एक हो गए हैं। अब उनकी बोलती बंद कर देंगे। भाजपा झूठ बोलने वाली सरकार है। इस बार मैनपुरी में साइकिल दौड़ानी है। शिवपाल यादव ने कहा कि आपने कहा एक हो जाओ। हम एक हो गये, बहू को जिता देना।

Exit mobile version