लंदन: आठ जनवरी (ए)
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन ने अपने अभियान में सहायता के लिए अमेरिकी अनुरोध का जवाब देते हुए रॉयल एयर फोर्स के टोही विमान और रॉयल नेवी के सहायक जहाज ‘आरएफए टाइडफोर्स’ को तैनात किया।
रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि पूर्व नियोजित कार्रवाई के लिए ब्रिटेन का सहयोग ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण अनुपालन’’ था और उन्होंने कहा कि ब्रिटेन-अमेरिका के रक्षा और सुरक्षा संबंध ‘‘विश्व में सबसे प्रगाढ़’’ हैं।
वेनेजुएला से संबंध रखने वाले टैंकर ‘मैरिनेरा’, जिसे पहले ‘बेला 1’ के नाम से जाना जाता था, पर अमेरिका ने ईरान विरोधी कार्रवाई के तहत प्रतिबंध लगा दिया था और यह पाया गया कि वह समुद्र में मौजूदगी के दौरान अपने ट्रांसपोंडर बंद करने से पहले एक फर्जी ध्वज लहरा रहा था।
हीली ने कहा, ‘‘रूस जा रहे जहाज ‘बेला 1’ को अमेरिका द्वारा सफलतापूर्वक रोकने में हमारी ब्रिटिश सशस्त्र सेनाओं ने कौशल का प्रदर्शन किया। यह कार्रवाई प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के वैश्विक प्रयासों का हिस्सा है।’’