धार्मिक ग्रंथ पढाने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया

उत्तर प्रदेश सहारनपुर
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

सहारनपुर (उप्र) 16 जुलाई (ए) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में धार्मिक ग्रंथ पढाने वाले एक शिक्षक (ट्यूटर) ने कथित तौर पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया: जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के रक्खा कालोनी निवासी अफजाल (28) नामक आरोपी एक नाबालिग छात्रा को धार्मिक ग्रन्थ पढाने के लिये उसके घर जाता था और उसने छात्रा से कई बार डरा—धमका कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

FacebookTwitterWhatsapp