सुलतानपुर में कॉलेज प्राचार्य की हत्या के दोषी का शव फंदे से लटकता मिला

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love

सुलतानपुर (उप्र): छह जनवरी (ए)) सुलतानपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य हत्याकांड के दोषी का शव सोमवार शाम फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचरास्ता के निकट रामलीला मैदान में स्थित सन्त तुलसीदास विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधक सुषमा मिश्रा के पति अनिल मिश्रा का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनिल मिश्रा प्राचार्य हत्याकांड में उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत पर बाहर था।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक अनिल मिश्रा का नाम पूर्व में गनपत सहाय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था।

गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह अपने अंगरक्षक सुरेश सिंह के साथ बैक पेपर परीक्षा की निगरानी कर रहे थे, तभी ताबड़तोड़ फायरिंग में उनकी मौत हो गई थी। अक्टूबर 2021 में इस हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिसमें अनिल मिश्रा भी शामिल है। उसे उच्च न्यायालय से मिल गई थी।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।