लापता बालक का शव 24 घंटे बाद घर के समीप पानी भरे गड्डे में मिला

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

फिरोजाबाद,05 फरवरी (ए)। थाना रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार से लापता बालक का शव घर के पीछे पानी भरे गड्ढे मैं मिला। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से उसे निकलवा सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंची। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हस्मतनगर निवासी अजान 3 वर्ष पुत्र नाजिम शनिवार सुबह आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वह लापता हो गया। बालक के ना मिलने पर परिवारी जन परेशान हो गए। लोगों के साथ उन्होंने बालक की काफी तलाश की। उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिवारीजन क्षेत्रीय लोगों के साथ रविवार को भी तलाश करने निकले।
उसी दौरान क्षेत्र के लोगों को घर के पीछे गड्डे में भरे पानी के ऊपर बालक की चप्पल तैरती दिखाई दी।चप्पल देख लोग हैरत में पड़ गए। लोगों ने तुरंत परिजनों को चप्पल के बारे में बताया।
परिवारी जन तुरंत वहां पहुंच गए। पता चलते ही वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
बाला के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ ही देर में गड्डे का पानी निकलवाया। उसके अंदर अजान का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से अजान के शव को बाहर निकलवाया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि बच्चा खेतले समय गड्डे में गिर गया था। वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता बेलदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

FacebookTwitterWhatsapp