प्लंबर ने नाबालिग से उसके घर पर किया दुष्कर्म

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

नयी दिल्ली: 24 सितंबर (ए) दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक प्लंबर ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है और वह इलाके में प्लंबर का काम करता है।पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को उस समय हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (16 वर्ष से कम उम्र की महिला से दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।

FacebookTwitterWhatsapp