नयी दिल्ली: 27 फरवरी (ए) उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला ने 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर की शादी की बात पता चलने पर कथित तौर पर उसके गुप्तांग को बुरी तरह से चोटिल किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने हमले से पहले व्यक्ति को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया था। घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के निवासी विसरजीत के रूप में हुई है। वह वजीराबाद की रहने वाली आरोपी अमीना खातून के साथ पिछले दो वर्षों से रिश्ते में था।
