यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर सुगबुगाहट ,10 नए मंत्री हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

लखनऊ 20 जुलाई (ए)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सुगबुगाहट शुरू है। यह योगी सरकार का तीसरा विस्तार होगा। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए भाजपा संगठन और सरकार ने लगभग नाम तय कर लिए हैं। साथ ही इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। इसी के साथ केंद्रीय नेतृत्व से विधान परिषद के लिए नामित किए जाने वाले एमएलसी के नामों पर भी मंथन होगा। सूत्रों ने बताया कि
प्रदेश में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन बिठाने के मद्देनजर कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संघ और केंद्रीय नेतृत्व से कई दौर की बैठकों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई है। प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
फिलहाल योगी मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं, यानी मंत्रियों की संख्या कुल 54 है। नियमों के मुताबिक, अभी 6 मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में योगी सरकार अगर कैबिनेट से किसी भी मंत्री को नहीं हटाती है तो भी 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।
माना जा रहा है कि पार्टी विस्तार के जरिये चार मंत्रियों को हटा भी सकती है। ये वे मंत्री हैं जो उम्रदराज़ हो चुके हैं और उनके कामकाज से ठीक भी नहीं है। सूत्रों का दावा है कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इसमें ओबीसी, ब्राह्रण के साथ ही अन्य जातियों को साधने की कोशिश हो सकती है।

Facebook
Twitter
Whatsapp