रंग खेलने के बाद नदी में नहाते समय बहने से तीन की मौत, एक लापता

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: चार मार्च (ए)) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रंग खेलने के बाद नदी में स्नान के दौरान पानी में बह जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक लापता है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर भाटपारा नगरपालिका के वार्ड 33 में बलराम सरकार घाट पर हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सैकत नंदी (32), सौरव नंदी (27) और बलराम सरकार मद्रुल गवर्नमेंट कॉलोनी के निवासी थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। अधिकारियों के अनुसार, नदी की तेज धारा में तीनों का संतुलन बिगड़ गया, जबकि एक चौथे व्यक्ति ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बह गया।

गोताखोरों की मदद से चौथे व्यक्ति की तलाश और बचाव अभियान जारी है। इस घटना से समुदाय में व्यापक शोक का माहौल है। लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।