फर्रुखाबाद (उप्र): 16 फरवरी (ए)
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र में भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त की है जब फर्रुखाबाद से इटावा की ओर जा रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया।उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जबकि ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में ट्रक में सवार विराट और कार सवार मोहित की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
उसने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।