नयी दिल्ली: दो दिसंबर (ए)
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग के कारण पूरी तरह नष्ट हो चुकी निजी पर्यटक बस हरियाणा के करनाल जा रही थी। बस में लगभग कम से 15 यात्री सवार थे।डीएफएस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है और सुबह 7.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। शीतलन प्रक्रिया जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।