नयी दिल्ली: 30 दिसंबर (ए) दिल्ली यातायात पुलिस ने नये साल के जश्न के मद्देनजर मंगलवार को एक विस्तृत परामर्श जारी कर 31 दिसंबर के लिए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधों, मार्ग परिवर्तन और पार्किंग के विशेष प्रबंधों की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नये साल के स्वागत के लिए कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पैदल यात्रियों और वाहनों की भीड़ को नि
