अमेठी (उप्र) 23 दिसंबर (ए)
थाना मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अमेठी-सुल्तानपुर मोड़ के पास सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक ट्रक घने कोहरे के कारण रेलिंग पर चढ़ गया।
उन्होंने बताया कि ट्रक के रेलिंग पर चढ़ने के बाद पीछे से आ रहे तीन ट्रक, एक कार और एक बस एक के बाद एक टकरा गए।
एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा हादसे से प्रभावित यात्रियों की पहचान की जा रही है।