बांदा (उप्र): 26 फरवरी (ए)
खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुर्गेश दीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में उन पर सवार अरविंद (23), दुर्गेश (30) और कमलेश (45) की मृत्यु हो गई, जबकि रामू (33) और मोतीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।