लखनऊ: छह मार्च (ए)
‘‘सुरक्षित उप्र-समृद्ध उप्र’’ की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी यहां आज लखनऊ में होंडा इंडिया फाउंडेशन और उप्र पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में वर्ष 2017 से 2022 के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के सकारात्मक कार्यों का परिणाम है कि वर्ष 2017 से पहले के अराजक, बिगड़े, दंगाग्रस्त, कर्फ्यू ग्रस्त राज्य को सुरक्षित उत्तर प्रदेश के रूप में परिवर्तित कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है और इसी कारण पहली बार काेई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आयी है।उन्होंने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है, लेकिन 2017 से पहले न व्यक्ति सुरक्षित था और न ही परिवार ताे कैसे निवेश आएगा लेकिन 2017 के बाद भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश काे संजोने संवारने के लिए हमने वह सब कुछ किया जाे जरूरी था और यह परिणाम 09 वर्ष में सबके सामने है। उन्होंने समारोह को विशेष महत्व का बताते हुए कहा कि 09 वर्ष में यह ओवरऑल परिवर्तन व परसेप्शन बदला इसके लिए कुछ सुधार किये गए। ट्रांसफॉर्मेशन बगैर रिफॉर्म के नहीं हो सकता। इस अवसर पर मुख्य सचिव एसपी गोयल, डीजीपी राजीव कृष्ण, होंडा इंडिया फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन समेत शासन-प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।