ईरान से जंग के बीच हटाए गए अमेरिका के आर्मी चीफ,

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन,तीन अप्रैल (ए)। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जंग लड़ रहे अमेरिका ने सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रैंडी जॉर्ज को तुरंत प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कह दिया है। पेंटागन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की, लेकिन इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब अमेरिका और इस्राइल, ईरान के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। जनरल रैंडी जॉर्ज अगस्त 2023 से सेना प्रमुख के पद पर थे और उनका कार्यकाल सामान्य तौर पर चार साल का होता है, लेकिन उन्हें बीच में ही हटाया गया। वे एक अनुभवी सैन्य अधिकारी रहे हैं और उन्होंने खाड़ी युद्ध, इराक और अफगानिस्तान जैसे बड़े युद्धों में हिस्सा लिया था। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने पुष्टि करते हुए कहा कि जनरल रैंडी जॉर्ज अब 41वें आर्मी चीफ के पद से तुरंत हट रहे हैं। उन्होंने जॉर्ज की देश के लिए दशकों की सेवा की सराहना भी की, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि अब सेना में नेतृत्व बदलाव का समय आ गया था