इस्तांबुल: पांच अप्रैल (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चिंता जतायी कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंचता है, तो इससे यूक्रेन के प्रति अमेरिका का समर्थन और कम हो सकता है, क्योंकि वाशिंगटन की वैश्विक प्राथमिकताएं बदल रही हैं और कीव को बेहद जरूरी पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की आपूर्ति घटने की आशंका है।
जेलेंस्की ने शनिवार देर रात इस्तांबुल में एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन को रूस के रोजाना हमलों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली की सख्त जरूरत है।
