किशोरी के अपहरण, मारपीट के आरोप में महिला गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

जबलपुर मध्य प्रदेश
Spread the love

जबलपुर (मध्यप्रदेश): 23 नवंबर (ए) मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण करने, उसके साथ मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ग्वारीघाट थाने के प्रभारी सुभाष चंद बघेल ने ‘ बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें दो की उम्र 17 वर्ष है।