बहराइच (उप्र): 15 फरवरी (ए) कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
सुजौली थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने ‘
उन्होंने बताया कि इलाज के बाद शनिवार शाम तीनों वापस लौट रहे थे तभी मिहींपुरवा-लखीमपुर मार्ग पर मोटे बाबा मंदिर के पास अचानक सड़क पर आए एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, मोटरसाइकिल गिरने के बाद हाथी ने महिला को पैरों से रौंद दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सभी को पास के रनिया बेहड़ अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों का उपचार जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम लखीमपुर खीरी में कराया जाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कतर्नियाघाट के निशान गाढ़ा वन रेंज की इस घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है तथा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।