न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 23 जनवरी (ए)
दावोस से रवाना होने के बाद ट्रंप ने अपने विशेष विमान में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (शांति बोर्ड) गाजा के मामले में बेहतर साबित होने वाला है, और शायद अन्य मुद्दों के लिए भी, आप जानते हैं ये गाजा से परे भी हो सकता है, और हम संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करेंगे। मैंने हमेशा कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है, लेकिन वे उस क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं।’’
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध समाप्त कराए, लेकिन उन्होंने इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र से कभी बात नहीं की।
उन्होंने कहा, ‘‘आपको लगता होगा कि मैंने उनसे बहुत बात की होगी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमताएं हैं। मुझे लगता है कि ‘शांति बोर्ड’ के साथ काम करना संयुक्त राष्ट्र के लिए अच्छा साबित होगा।’’