उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 28 जुलाई (ए)।) योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो मुख्यमंत्री पद पर आठ वर्ष और 127 दिन तक आसीन रहे थे। इसके मुकाबले, आदित्यनाथ अब तक आठ वर्ष, चार माह और 10 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।इससे पहले मुलायम सिंह यादव छह वर्ष 274 दिन, संपूर्णानंद पांच वर्ष 345 दिन,अखिलेश यादव पांच वर्ष चार दिन और नारायण दत्त तिवारी तीन वर्ष 314 दिन मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे हैं।