युवा कांग्रेस नेता की हत्या

राष्ट्रीय
Spread the love

धारवाड़: 11 अप्रैल (ए)) कर्नाटक के धारवाड़ में युवा कांग्रेस के एक नेता की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान फिरोज पठान (32) के रूप में हुई है।

यह घटना शुक्रवार देर रात हाशमीनगर इलाके में पठान के घर पर हुई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार, चार अज्ञात हमलावर उनके घर में घुसे और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे जांच में अहम सुराग मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उपनगरीय पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।