मेलबर्न: 31 दिसंबर (ए) ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया और इस तरह यह नये साल का बारिश से प्रभावित जश्न के साथ स्वागत करने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया।
दक्षिण प्रशांत देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया।
