प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों से नाश्ते पर बैठक की, संसद में गतिरोध पर चिंता जताई

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात अगस्त (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में लगातार जारी व्यवधान को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सदन में हंगामे की वजह से देश हाल ही में चुने गए प्रतिभाशाली सांसदों की बात नहीं सुन पाया।

मोदी ने यह बात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल पार्टियों – नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई), शिवसेना, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), राष्ट्रीय लोक मोर्चा, अन्नाद्रमुक तथा यूपीपीएल के 40 से अधिक सांसदों के साथ सुबह नाश्ते पर हुई बैठक में कही।