लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतें ध्वस्त

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

लखनऊ,27 अगस्त एएनएस। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को माफिया मुख्यतार अंसारी के दो बेटो की डालीबाग में लगभग दस हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने दो बिल्डिंग को जमीदोज कर दिया। यह बिल्डिंग शत्रु सम्पत्ति पर बनी थी जो मुख्तार ने फर्जी तरीके से अपनी मां के नाम करा ली थी। बाद में उसने अपने दो पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम करा दिया था। दोनों बिल्डंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई थी। 

दोनों बिल्डिंग को गिराने के लिए एलडीए की विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को ढहाने का आदेश दिया था। गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे प्रशासन व पुलिस बल के साथ एलडीए के अधिकारी 20 से ज्यादा बुलडोजर लेकर सुबह लगभग छह बजे ही मौके पर पहुंच गए। यहां एक बिल्डंग में ताला बंद था। जबकि दूसरे में एक परिवार रह रहा था। उनको तत्काल घर खाली करने का फरमान सुनाया। एलडीए के कर्मचारियों ने झटपट तरीके से बिल्डंग से सामान बाहर किया। दूसरी बिल्डिंग का प्रशासनिक अधिकाररियों की मौजूदगी में ताड़ा तोड़ दिया गया। 

Facebook
Twitter
Whatsapp