Site icon Asian News Service

अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 7,000 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Spread the love

जम्मू, 15 जुलाई (ए) दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार सुबह 7,000 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से दो आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ।.

अधिकारियों के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में शामिल 7,392 श्रद्धालुओं का 13वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।.

उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे 146 वाहनों के काफिले में 4,024 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 126 वाहनों में 3,368 तीर्थयात्री बालटाल की तरफ बढ़े।

इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80,181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

देशभर से तीर्थयात्री प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं।

शुक्रवार को सबसे अधिक 24,445 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अभी तक 1.90 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक यह संख्या दो लाख के पार जाने की संभावना है।

Exit mobile version