Site icon Asian News Service

अमित शाह ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन-पूजन किया

Spread the love

इंदौर, 30 जुलाई (ए) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में रविवार को दर्शन-पूजन किया।.

चश्मदीदों ने बताया कि शाह इंदौर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में स्थित जानापाव कुटी पहुंचे और वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन-पूजन किया।.

जन्मस्थली पहुंचने पर पंडितों ने अंगवस्त्र पहनाकर शाह का स्वागत किया और उन्हें भगवान परशुराम की तस्वीरें भी भेंट की गईं।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

शाह भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आए थे। यह राज्य में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शाह का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। पार्टी इसे सूबे में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी बता रही है

Exit mobile version