अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: डेमोक्रेटिक पार्टी की ‘ब्लू वेव’ में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका

राष्ट्रीय
Spread the love

लंदन, सात नवंबर (द कन्वरसेशन) अमेरिका के 2026 के चुनावों में महिलाओं ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई। महंगाई और बढ़ती घरेलू लागत से लेकर प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों पर पाबंदियों तक, कई मुद्दों को लेकर महिलाओं में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आई, जिसका असर मतदान के रुझान में भी दिखा।