उत्तर प्रदेश के लोगों को अब वहां का निवासी होने पर गर्व महसूस होता है: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

मुंबई, चार जनवरी (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य के लोगों को ‘उत्तर प्रदेश का निवासी होने’ पर अब गर्व महसूस होता है, जबकि पांच साल पहले तक ऐसा नहीं होता था।.

लखनऊ में अगले महीने होने वाले ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ से पहले आदित्यनाथ दो दिन के लिए मुंबई के दौरे पर हैं। यहां वह रोडशो करेंगे और उद्योग जगत तथा बॉलीवुड के लोगों से मिलेंगे।.

Facebook
Twitter
Whatsapp