उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय
Spread the love

लखनऊ: 19 सितंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा है।

यादव ने यह भी कहा कि ”हर समस्या का एक ही समाधान है कि भाजपा की सरकार हटाओ, किसान और देश के सामने एक ही संकट भारतीय जनता पार्टी है क्योंकि भाजपा ही संकट पैदा कर रही है।”