Site icon Asian News Service

उत्तर प्रदेश में मौसम रहा शुष्क,कुछ जगह कोहरा

Spread the love

लखनऊ, आठ जनवरी (ए )। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क रहा जबकि कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि झांसी मंडल में दिन के तापमान में गिरावट देखी गयी, वहीं कानपुर, लखनऊ, बरेली, मेरठ मंडल में भी तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गयी।

विभाग ने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। विभाग ने बताया कि झांसी मंडल में रात के तापमान में गिरावट भी देखी गयी। वहीं बरेली और मेरठ मंडल में भी रात का तापमान कम रहा जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में इसमें कोई खास गिरावट नहीं देखी गयी।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में वाराणसी में सर्वाधिक तापमान 29 . 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान बांदा में 6 . 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जौनपुर,आजमगढ़ समेत कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।

Exit mobile version