Site icon Asian News Service

उप्र में महिला न्यायाधीश की मौत मामले में प्रियंका गांधी ने भाजपा नीत सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

नयी दिल्ली: चार फरवरी (ए) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके क्वार्टर में पाए जाने के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें चिंता है कि वहां एक सामान्य लड़की को किस तरह का डर महसूस होता होगा।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में न्यायाधीश की मौत के मामले में उनके पिता की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।प्रियंका ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला न्यायाधीश ने इच्छा मृत्यु मांगी। अब बदायूं में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके घर में पाया गया, जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं।’’प्रियंका ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला न्यायाधीश ने इच्छा मृत्यु मांगी। अब बदायूं में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके घर में पाया गया, जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं।’’

Exit mobile version