उप्र : विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया

राष्ट्रीय
Spread the love

लखनऊ: चार अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का निर्देश दिया।

बाद में सचिन यादव सपा विधायकों के साथ विधान भवन परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गये, जिन्‍होंने शाम को नेता प्रतिपक्ष के आश्वासन देने के बाद अपना धरना समाप्त किया।