किसान आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

लखनऊ,27 नवम्बर एएनएस। केंद्र सरकार के कृषि संशोधन कानून के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों के बड़े आंदोलन के समर्थन में यूपी के विपक्षी दल भी मुखर हो गये है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केन्द्र सरकार पर हमला बोला है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून का जमकर विरोध किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि अमीरों की पक्षधर भाजपा अब गरीब हलधर का दर्द क्या जाने। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस बिल को लेकर यूपी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां पर मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर इस घोटाले की जांच होगी। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार की विनाशकारी कृषि नीति के विरूद्ध अपना विरोध प्रकट करने के लिए अन्नदाता किसानों के खिलाफ भाजपा सरकार आंसू गैस व वाटर कैनन जैसे हिंसक मनोवृति के साधनों से प्रहार कर रही है। यह घोर निंदनीय है। किसानों की आवाज दबाने के लिए पानी बरसाया जा रहा है। सड़कें खोदकर रोका जा रहा है, लेकिन सरकार उनको यह दिखाने और बताने के लिए तैयार नहीं है कि एमएसपी का कानूनी हक होने की बात कहां लिखी है।

FacebookTwitterWhatsapp