Site icon Asian News Service

कृषि बिलों के खिलाफ आज भारत बंद

Spread the love

नई दिल्ली, 25 सितम्बर एएनएस। संसद में हाल ही में पास हुए कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के इस भारत बंद में पंजाब, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों के किसान शामिल हो रहे हैं। भारत बंद के लिए 31 किसान संगठनों ने हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं, इस भारत बंद को कांग्रेस, अकाली दल समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत कई संगठनों ने कहा है कि उन्होंने विधेयकों के खिलाफ कुछ किसान संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा से लेकर यूपी-महाराष्ट्र तक के किसान आज इस भारत बंद में शामिल हो रहे हैं।

Exit mobile version