बिजनौर: 24 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक किशोरी को बचा लिया गया, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक के.जी. सिंह ने बताया कि नांगल सोती क्षेत्र में नजीबाबाद के रम्पुरा गांव से एक परिवार गंगा स्नान मेले में आया था। नदी में स्नान के दौरान परिवार के चार सदस्य गुड़िया (22), सूरज (16), हर्षित (15) और दिव्यानी गहरे पानी में डूबने लगे।
