गाजियाबाद (उप्र): 20 अप्रैल (ए)ए) गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में वांछित 55 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जीशान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।